जिस GF संग गुलछर्रे उड़ा रहा था पति, बीवी ने उसी के पति को प्रेमजाल में फंसाया, और फिर..

कोई भी रिश्ता विश्वास और पारदर्शिता की दीवार पर टिकता है। जिस रिश्ते में ये दो चीजें नहीं होती वह ज्यादा दिन नहीं टिकता है। आजकल का शादीशुदा कपल अपने पार्टनर के साथ वफादार नहीं रहता है। वह चोरी चुपके कहीं और अपना लव अफेयर चलाता है। आप ने भी शादी के बाद अफेयर के कई किस्से देखें और सुने होंगे। लेकिन आज की कहानी सबसे हटकर है। ऐसी प्रेम कहानी आपने फिल्मों में भी नहीं देखी होगी।
पति की प्रेमिका के हसबैंड को दिल दे बैठी पत्नी
दरअसल मामला ब्रिटेन का है। यहां जेनिफर (बदला हुआ नाम) ने अपनी अजब प्रेम कि गजब कहानी साझा की है। उसने बताया कि मेरा पति कुछ दिनों से उखड़ा-उखड़ा रह रहा था। यह कोरोना महामारी के समय की बात है। तब उसकी नौकरी में भी दिक्कतें चल रही थी। मैंने सोचा कि शायद इस वजह से वह मुझ पर ध्यान नहीं दे रहा है। लेकिन मामला कुछ और ही निकला।
एक दिन मुझे पति के ऑफिस से एक शख्स का कॉल आया। उसने बताया कि आपके पति का ऑफिस की एक महिला संग अफेयर चल रहा है। मैंने उस महिला की डिटेल्स निकाली। फिर उसके पति को कॉल किया। मैं चाहती थी कि उसके पति को भी इस धोखे के बारे में पता चले। फिर हमारी अक्सर किसी न किसी वजह से बातचीत होने लगी। हम जल्द अच्छे दोस्त बन गए।
पति को सबक सिखाने के लिए घर से भाग गई
यह दोस्ती कब प्यार में बदली हमे पता ही नहीं चला। अब मैं उस शख्स को डेट करने लगी जिसकी बीवी से मेरे पति का अफेयर चल रहा था। कुछ दिनों बाद हमने साथ मिलकर एक नई दुनिआ बसाने की सोची। इसलिए हम दोनों घर से भाग गए। दिलचस्प बात ये है कि मेरे पति को अभी भी नहीं पता कि मैं जिस शख्स के साथ भागी हूँ वह उसकी प्रेमिका का ही पति है।
दरअसल पति के अफेयर के बाद हमारे बीच झगड़े होने लगे थे। इसलिए मैं अलग रहने लगी थी। इसलिए उसे मेरे अफेयर के बारे में जानकारी नहीं है। महिला की यह प्रेम कहानी अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। हर कोई इस लव स्टोरी को सुनकर हैरान है। यह कहानी हमे एक सीख भी देती है। हमे कभी शादीशुदा लाइफ में पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहिए। वरना इसका नतीजा बुरा ही होता है। बदले में हमे भी फिर धोखा ही मिलता है।
वैसे आपको यह अनोखी प्रेम कहानी कैसी लगी? क्या आपको शादी के बाद कभी किसी से प्यार हुआ है? अपने अनुभव कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।