ऐसे पतियों को अपना दुश्मन मानती है पत्नी, इनके साथ 1 मिनट भी रहना हो जाता है मुश्किल

पति और पत्नी का रिश्ता प्यार, सम्मान और भरोसे की दीवार पर टिकता है। यदि इन दोनों में से कोई भी चीज कम हो जाए तो ये रिश्तों की दीवार टूट जाती है। फिर पति और पत्नी एक दूसरे को बोझ समझने लगते हैं। उन्हें सामने वाला अपनी लाइफ में खटकने लगता है। ऐसे में आज हम पति की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते वह पत्नी की आंख में खटकने लगता है। फिर वह उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। इन बातों का जिक्र आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में भी किया है।
हर पत्नी को खटकते हैं ऐसे पति
1. जिस पति का चरित्र खराब होता है वह पत्नी को एक मिनट भी नहीं सुहाता है। कुछ पति घर की बीवी को छोड़ अक्सर पराई महिला पर नजरें गढ़ाए रखते हैं। उनसे अफेयर भी कर लेते हैं। ऐसे पति के साथ पत्नी कभी खुश नहीं रह पाती है। वह अपने पति को शेयर नहीं कर सकती है। वह चाहती है कि उसका पति सिर्फ उसका ही रहे। ऐसे में जब पति उसे धोखा देकर दूसरी महिला के पास जाता है तो वह हर हाल में उससे छुटकारा पाना चाहती है। या फिर उसे सबक सिखाना चाहती है।
2. जब पति में कोई बुरी आदात लग जाती है तो पत्नी की जिंदगी नरक बन जाती है। शराब, जुआँ, तंबाकू, ड्रग्स कुछ ऐसी बुरी लत हैं जिनका शिकार होने पर पति अपने घर को बर्बाद कर देता है। नशे में पत्नी से मारपीट भी करता है। उसकी गंदी आदतों का गलत असर बच्चों पर भी पड़ता है। इसलिए ऐसे पति को पत्नियाँ पसंद नहीं करती हैं। वह उन्हें जल्द से जल्द तलाक देना चाहती हैं।
3. पति और पत्नी के बीच कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें पति को खुद तक ही सीमित रखना चाहिए। उसका ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए। जो पति गुप्त रखने वाली बातों को दूसरों से कह देते हैं। उन्हें पत्नियाँ पसंद नहीं करती है। फिर उनके बीच लड़ाई झगड़े होते हैं। एक दूसरे पर भरोसा टूट जाता है। कई बार पति द्वारा कहीं गई बातें पत्नी के अपमान का कारण भी बन जाती हैं। इसलिए पत्नी ऐसे पतियों से दूर ही रहना चाहती हैं।
4. यदि कोई पति बार-बार झूठ बोलता है तो पत्नी का दिमाग खराब हो जाता है। उन्हें ऐसे झूठे पति पसंद नहीं आते हैं। एक झूठ सौ झूठ को जन्म देता है। फिर इनकी वजह से घर में लड़ाई झगड़े होते हैं। रिश्तों में दरार पड़ जाती है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
5. एक पत्नी के लिए लाइफ में मान सम्मान भी बहुत मायने रखता है। यदि पति अपनी पत्नी को इज्जत नहीं देता है तो वह उसकी आंख में काटे की तरह चुभने लगता है। फिर वह भी अपने पति की इज्जत नहीं करती है। बस उससे आजादी चाहती है।