लड़को को टालने के लिए लड़कियां बनाती है ये मजेदार बहाने, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

जब भी आप किसी के साथ प्यार में पड़ना चाहते हैं तो सामने वाली पार्टनर को अगर आपके साथ रिश्ते को नेक्सट लेवल पर नहीं ले जाना है, तो वो आपके साथ कई तरह के बहाने बनाने लगती है। अक्सर जब आपको लड़की रिजेक्ट करती है, तो आपको ठेस नहीं पहुंचाना चाहती है, यही वजह है कि वो बार बार आपके साथ किसी न किसी तरह का बहाना बनाने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियां क्या खास बहाने बनाती हैं, जब उन्हें लड़कों को रिजेक्ट करना होता है।
आपने ने भी कभी न कभी ऐसे बहाने जरूर ही बनाएं होंगे, या फिर कभी न कभी आपके साथ भी किसी लड़की ने इतने मजेदार बहाने बनाएं होंगे। चलिए आज हम आपको उन्ही बहानो से रूबरू कराते हैं, जो अक्सर लड़कियां बनाती हैं। इतना ही नहीं, ये सीधा सीधा किसी भी लड़के का दिल नहीं तोड़ना चाहती हैं, जिसकी वजह से वो बहाने बना देती हैं।
तुम तो मेरे भाई जैसे हो
प्यार का इजहार करते ही लड़कों को यह बहाना सुनकर रक्षा बंधन वाली फीलिंग आने लगती है। जी हां, लड़कियों का सबसे पहला बहाना होता है- तुम तो मेरे भाई जैसे हो। मैंने तुम्हें कभी इस नजर से नहीं देखा, ऐसे में तुम मेरे भाई जैसे हो, अब भई ऐसा बहाना सुनकर तो किसी भी आशिक को शर्म आ ही जाएगी।
मेरा पहले से ही लवर है
जब लड़कियों को लड़को में कोई दिलचस्पी नहीं रहती हैं, तो उनका दूसरा बहाना यही होता है किमेरा तो पहले से ब्वॉयफ्रेंड है’। उनका यह बहाना सुनते ही लड़के पीछे हट जाते हैं, ऐसे में लड़के ये समझ जाते हैं कि लड़की को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। ये मजेदार बहाने लड़कियां ही बना सकती हैं।
सारे लड़के एक जैसे ही होते हैं
जब किसी भी लड़की को प्यार में धोखा मिलता है, तो लड़को पर भरोसा नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से उनके मन में लड़को की एक अलग छवि बन जाती है। ऐसे में जब लड़के उन्हें प्रपोज करते हैं तो वो कहती है कि तुम सारे लड़के एक जैसे ही होते हैं, जिससे लड़को का दिल टूट जाता है।
मां बाप को धोखा नहीं दे सकती
लड़कियों के लिये यह बहाना बहुत ही आम होता है, ऐसे में जब भी कोई उन्हें प्रपोज करता है तो वो यही कहती है कि उनके लिए फैमिली जरूरी है, वो घऱवालों को धोखा नहीं दे सकती हैं, जिसकी वजह से लड़को का दिल टूट जाता है।
करियर पर ध्यान देना है
यह भी लड़कियों को परफेक्ट बहाना होता है कि उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना हैं, जिसकी वजह से वो किसी भी तरह से ध्यान नहीं भटकाना चाहती हैं, ऐसे में प्यार तो बिल्कुल नहीं।