30 साल बाद हो रहा शुक्र-शनि का मिलन, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, धड़ाधड़ आएगा पैसा

ग्रहों की बदलती चाल अक्सर हमारे जीवन पर गहरा असर डाल जाती है। 22 जनवरी को शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। शनि पहले ही 17 जनवरी को कुंभ में गोचर कर चुका है। शनि का यह गोचर 30 साल बाद हुआ है। ऐसे में इतने सालों बाद शुक्र और शनि एक ही राशि में साथ विराजमान हैं। इस दुर्लभ संयोग का 6 राशियों पर अच्छा असर होगा। इन्हें कई लाभ होंगे।
मेष राशि
शनि और शुक्र का यह संयोग मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर देगा। आपकी सभी मुरादें पूरी होंगी। जीवन में सुख बढ़ जाएंगे। दुख कम हो जाएंगे। करियर में उछाल आएगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जॉब-बीजनेस में धन लाभ होगा। पर्स में चांदी का टुकड़ा रखना शुभ होगा।
वृष राशि
शुक्र और शनि का गोचर वृषभ राशि के जातकों की किस्मत पलट देगा। इनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पैसों की दिक्कत खत्म होगी। लग्जरी सुख सुविधाएं बढ़ेगी। हीरे की अंगूठी पहनने से किस्मत साथ देगी। विवाह के योग बन सकते हैं। नया मकान और वाहन ले सकते हैं।
मिथुन राशि
शुक्र और शनि का यह योग मिथिन राशि को आर्थिक लाभ देगा। इन्हें पैसा कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नया मकान खरीद सकते हैं। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अपनों से रिश्ते बेहतर होंगे। जॉब और बीजनेस में लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
शुक्र और शनि का एक ही राशि में आना सिंह राशि के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध होगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। बंद किस्मत के तारे चमक जाएंगे। संतान की ओर से धन लाभ होगा। लोग आपकी मदद को आगे आएंगे। शत्रु भी आपके मित्र बन जाएंगे। नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बेडरूम में गुलाबी रंग का पत्थर रखना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र और शनि आपके लिए ढेर सारे लाभ लाएंगे। आपके सभी अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके हक में आएंगे। बीजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग भी प्रबल है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कहीं से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुक्रवार को अनाज दान करना लाभकारी रहेगा।
मकर राशि
शुक्र और शनि का गोचर मकर राशि के लिए लाभकारी रहेगा। जॉब को लेकर बड़े लाभ होंगे। बीजनेस में भी फायदा होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह उत्तम समय रहेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुक्रवार को 108 बार ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जप करने से धन लाभ होगा।