भाई के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, इंतजार करता रह गया दूल्हा, वजह जान उड़ी ससुरालवालों की नींद

देशभर में शादी का सीजन जोरों शोरों से चल रहा है। हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसे में कुछ शादियां हंसी-खुशी सम्पन्न हो रही है तो कुछ में कलेश भी हो रहा है। कलेश से जुड़ा ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। यहां एक दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसे उसका भाई अपने साथ भगाकर ले गया। फिर जो राज सामने आया उसे जान वर पक्ष दंग रह गया।
दुल्हन को लेकर फरार हुआ भाई
मनोज उर्फ महंगू मैनपुरी जनपद के दंहार थाना क्षेत्र के आगडिया का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले उसकी दोस्ती फ़ेसबुक पर मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पीडवल गांव की रहने वाली पूजा से हुई थी। दोनों रात-दिन बातचीत करने लगे। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। घरवाले भी इसके लिए राजी हो गए। शादी की तारीख 4 मार्च तय हुई।
तय तारीख को दूल्हा मनोज अपने परिजनों संग बारात लेकर मऊ आ गया। यहां एक मंदिर में शादी की सभी रस्में हुई। शादी में लड़केवालों ने दुल्हन को गहने और कपड़े भी दिए। फिर 5 मार्च, रविवार दुल्हन की विदाई हुई। वह दूल्हे की कार में बैठ ससुराल मैनपुरी के लिए निकल पड़ी। कुछ देर बार आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कस्बे के डाक बंगले के पास दुल्हन का भाई आ गया।
भागते समय साथ ले गई कीमती गहने
दुल्हन के भाई ने कार रुकवाई और कहा कि कुछ जरूरी काम आ गया है। फिर वह अपनी बहन को कार में बैठाकर ले गया। बहुत देर तक दोनों वापस नहीं आए। जब दुल्हन को फोन लगाया गया तो वह स्विच ऑफ आया। इससे दूल्हा पक्ष को शक हुआ। वह समझ गए कि उनके साथ ठगी हुई है। दुल्हन अपने साथ सारे कीमती गहने भी ले गई थी। ऐसे में दूल्हे की बहन राधा ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जीयनपुर पुलिस में केस दर्ज करवाया।
फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके भाई की तलाश कर रही है। उधर दूल्हा और उसका परिवार टेंशन में आ गया है। इस शादी में न सिर्फ उनकी बदनामी हुई बल्कि पैसों का अच्छा खासा नुकसान भी हुआ। वैसे लुटेरी दुल्हन के मामले कोई नए नहीं है। इसके पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। इसलिए कहीं भी रिश्ता तय करने से पहले सामने वाले का बैकग्राउन्ड अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर आंख बंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।