इन मंत्रों के जाप से होगी समस्या दूर, बनेंगे धनवान

इस दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो जिससे वह अपने जीवन में सभी सुख सुविधाओं का आनंद उठा सके वह जिस चीज़ की चाह रखता है वह उसको प्राप्त कर सकें आपको बता दें कि वेद पुराणों में धन प्राप्ति के कई उपाय बताए गए हैं इन सभी उपायों से धन की देवी माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न किया जा सकता है जिससे व्यक्ति धनवान बन सकता है बस इन उपायों को करने के लिए मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए और इन मंत्रों का उच्चारण किया जाना चाहिए शास्त्रों के अनुसार देखे तो कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनका जाप करने से आदमी बड़ी से बड़ी समस्या को सुलझा सकता है इसके साथ ही इन मंत्रों से धन प्राप्त करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही कुछ मंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बहुत ही सरल है।
आइए जानते हैं इन मंत्रो के बारे में:-
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मंत्र:-
आपको बता दें कि शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जो व्यक्ति पैसे की समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान है जिसको दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी सोचना पड़ता है उनके लिए श्रीकृष्ण मंत्र फायदेमंद साबित हो सकता है।
मंत्र:- गोवल्लभाय स्वाहा
अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक तंगी में सुधार आएगा धर्म ग्रंथों के मुताबिक इस 7 अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप करने से सारी सिद्धियों की प्राप्ति होती है इसके साथ ही धन की कामना करने वाले व्यक्तियों को इस मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के सवा लाख होते ही आर्थिक स्थिति में अद्भुत रूप से सुधार होता है।
धनवान बनने के लिए मंत्र:-
जो व्यक्ति कम समय में बहुत सारा धन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप श्री कृष्ण के एक और मंत्र का जाप कर सकते हैं यह मंत्र आपको धनवान बनने का रास्ता दिखाता है।
मंत्र:- ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।
आपको बता दें कि धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है इस मंत्र का 5 लाख बार जाप किया जाए तो इससे फल की प्राप्ति होती है।
क़र्ज़ रोजगार और प्रमोशन हेतु:-
मंत्र:- ॐ नम: शिवाय श्रीं प्रसादयति स्वाहा
यह मंत्र उन व्यक्तियों के लिए है जो कर्ज बेरोजगारी और प्रमोशन की समस्या से जूझ रहे हैं उन व्यक्तियों को इस मंत्र का जाप रोजाना 1008 बार करना चाहिए यदि आप इस उपाय को लगातार करेंगे तो इससे जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
कुबेर महाराज मंत्र:-
मंत्र:- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा
यदि आप भगवान कुबेर को प्रसन्न करके धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस मंत्र का शुद्ध उच्चारण जाप कीजिए ऐसा माना जाता है कि धनकुबेर के इस मंत्र का जाप करते समय अपने सामने लक्ष्मी कौड़ी रखियें 3 महीने के पश्चात प्रयोग पूरा होने पर इस कौड़ी को अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दीजिए ऐसा करने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी और आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी।