सावन के चौथे सोमवार को करें ये उपाय, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, गरीबी होगी दूर

देवों के देव महादेव स्वभाव से बहुत ही भोले हैं, इसलिए इनको भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह साधारण भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं। अगर भक्त सच्चे मन से इनको याद करता है तो उसकी पुकार यह अवश्य सुनते हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन का हर दिन भगवान शिव जी की आराधना का विशेष दिन माना जाता है, परंतु सावन का सोमवार भोलेनाथ की पूजा-आराधना करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए मंदिरों के अंदर भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सावन सोमवार व्रत करतीं हैं। कुछ कुंवारी लड़कियां शिव और पार्वती जी की पूजा करतीं हैं, ताकि उनको अच्छा जीवन साथी मिले। आज हम आपको सावन सोमवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिनको अगर आप करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और शिव जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
सावन सोमवार को करें यह उपाय
मान-सम्मान में वृद्धि हेतु
अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सावन के पवित्र माह में रोजाना नियमित रूप से अगस्त्य के फूलों को भगवान शिव जी पर अर्पित करते हुए “ओम नमो भगवते रुद्राय” मंत्र का जाप करें। मान्यता अनुसार इस उपाय को करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और समाज में रुतबा बढ़ता है।
उम्र बढ़ाने के लिए
अगर आप सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा कर रहे हैं तो इनकी पूजा के दौरान आप मंत्र “ओम नमः शिवाय” का जाप करें और इनको दूर्वा और जल अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है।
गरीबी दूर करने के लिए
आजकल के समय में मनुष्य की सबसे बड़ी परेशानी गरीबी है। व्यक्ति अपनी गरीबी दूर करने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करता है, परंतु इसके बावजूद भी व्यक्ति को परेशानी बनी रहती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी निर्धनता दूर हो, तो ऐसे में आप सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी की पूजा करते समय रोजाना तिल के फूल भगवान शिव जी के स्वरूप शिवलिंग पर अर्पित कीजिए। आप फूलों को अर्पित करने के दौरान “ॐ शंकराय नमः” मंत्र का जाप कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को अपनाने से व्यक्ति की गरीबी शीघ्र ही दूर होती है। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय से भय, क्लेश भी दूर हो जाते हैं।
बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए
अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति किसी बीमारी को लेकर काफी चिंतित रहता है। दवा-इलाज कराने के बावजूद भी रोगों से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में आप भगवान शिव जी की पूजा के दौरान मंत्र “ऊं हौं जूं सः पालय पालय सः जूं हौं ऊं” का जाप कीजिए। इस उपाय को अपनाकर आप रोगों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करने का बहुत ही शुभ समय माना गया है। यदि इन दिनों में कुछ साधारण से प्रयोग किए जाए तो इसका शीघ्र ही प्रभाव देखने को मिलता है। उपरोक्त कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप अपनी समस्या अनुसार इन उपायों को करते हैं तो शिव जी की कृपा से आपकी सभी परेशानियों का समाधान होगा।