पति शोएब संग तलाक की खबरों के बीच टेनिस छोड़ रही सानिया मिर्ज़ा, किया संन्यास लेने का ऐलान

भारत की मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है। बता दे सानिया मिर्जा अब आखरी बार अगले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से 36 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा चोट की वजह से बाहर थी। अब इसके बाद उन्होंने मैदान में उतरने के बजाय रिटायरमेंट करने का फैसला ले लिया है। दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा। यह एक WTA 1000 इवेंट होगा। तो आइए जानते हैं सानिया मिर्जा के निजी जीवन के बारे में…
रिटायरमेंट पर क्या बोली टेनिस स्टार?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाखस्तान की एना डेनिलिना के साथ उतरेंगी। यहां उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा जिसके लिए अब फैंस भी काफी उत्साहित रहेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सानिया मिर्जा ने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो मैं वो इंसान हूं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती। इसलिए अभी भी ट्रेनिंग ले रही हूं। वास्तव में मेरे दिमाग में भावनात्मक रूप से इतना आगे बढ़ने की क्षमता नहीं है। ऐसे में अपने खेल को आगे बढ़ाना अब मुश्किल है।”
सानिया ने अपने नाम किए ये अवॉर्ड्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सानिया मिर्जा ने अपने करियर में करीब 6 बार युगल ग्रैंड स्लैम खिताब नाम किए हैं। वह डबल्स में भी नंबर वन रैकिंग हासिल कर चुकी है। इसके अलावा महिला एकल में अब तक उनकी 27 बेस्ट ट्रैकिंग रही। बता दे टेनिस में अपने अहम योगदान के लिए सानिया को अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं।
साल 2004 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया गया था। इसके बाद साल 2006 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड अपने नाम किया जबकि साल 2016 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पति से अलग होने वाली हैं सानिया?
बात की जाए सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाई। दोनों का एक बेटा भी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सानिया और शोएब की तलाक की खबरें जोरों शोरों से थी। इन दोनों के अलग होने का कारण मशहूर पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस आयशा उमर बताई जा रही थी।
दरअसल, आयशा ने पिछले साल सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक के साथ एक बोल्ड फोटोशूट करवाया था जो काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद से ही शोएब और सानिया के तलाक की खबर ने तूल पकड़ लिया था। हालाँकि सानिया और शोएब की तरफ से पर कोई बयान सामने नहीं आया था।