साप्ताहिक राशिफल: दो शुभ योग बनने से 4 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा जून का अंतिम सप्ताह

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 24 जून से 30 जून तक
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस सप्ताह पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी आपको फायदा दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। संचित धन में वृद्धि होगी। आय के स्रोत भी विकसित हो सकते हैं।
प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ कहीं पर लंबी यात्रा करने जाने का भी आयोजन बना सकते है।
करियर के विषय में : इस सप्ताह बिजनेस या नौकरी में कोई नई शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग बने रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सभी प्रकार के फैसले आपके पक्ष में रहने वाला है। आत्मविश्वास में मजबूती मिल सकती है। आगे की परेशानियों से बचने को अपने घर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। व्यवसायियों को एक विशाल लाभ हो जाने की आशा है। खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप थोड़ा तनाव में भी रहेंगे। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान भी दिमाग में आ सकता है। जिससे आपका पैसा वापस मिल जाएगा।
प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन सप्ताह है। प्यार का मजा चखते रहें।
करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सुधार आप लोगों को अच्छा महसूस कराएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
इस सप्ताह नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। व्यापार में नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा आप स्वयं के परिवार के गठन के लिए या कुछ नवीकरण करने को अत्यधिक दौलत खर्च कर सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि दूसरे लोग बेवजह आपका फायदा उठा रहे हैं।
प्यार के विषय में : प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है।
करियर के विषय में : शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। आय में बाधा तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
हेल्थ के विषय में : सिरदर्द व नींद न आने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। पार्टनर और भाग्य दोनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोग आपको लेकर चिंतित रहेंगे और आपका काम भी जल्द बनना शुरू हो जायेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से लाभ में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिलेगा।
प्यार के विषय में : आपके जीवन में प्रेम का अभाव दूर होने वाला है और जीवन खुशियों से भरने वाला है।
करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। अनचाहे ट्रांसफर की खबर मिल सकती हैं।
हेल्थ के विषय में : दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इस सप्ताह विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद करेंगे। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। यह सप्ताह आप सोच विचार में खत्म करने वाले हैं। यात्रा का समय नजदीक है और आप इस बार नजदीक की यात्रायें अधिक करेंगे। आत्मविश्वास पहले से और बढ़ जाएगा।
प्यार के विषय में : प्रेम में संबंध बिगड़ने का डर बना रहेगा।
करियर के विषय में : नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट दर्द से परेशानी होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस सप्ताह आपको अपने द्वारा किये गये कार्यों का लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने मन को ना भटकने दें, एक रास्ता तय कर उसी पर चलें। चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। परिवार से न उलझें, अपना विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह आप किसी झंझट में फंस सकते हैं। बुजुर्गों और अधिकारियों के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। सम्पत्ति के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे।
प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
करियर के विषय में : नौकरी करने वालों को नया मौका मिलने के पूरे आसार हैं।
हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
इस सप्ताह आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। यह सप्ताह आपके लिए आनंददायक साबित हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला है। हर कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह व्यवसायी लोगों के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है। अहंकार किया तो धन जिस गति से आया है वैसे ही चला भी जायेगा।
प्यार के विषय में : रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा सप्ताह नहीं है, क्योंकि आप सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं।
करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक समय हो सकता है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा।
हेल्थ के विषय में : लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस सप्ताह नई परियोजना को अमल में लाने का अच्छा समय है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेजों की जांच अच्छे से कर लें। यह व्यवसायियों को एक सकारात्मक सप्ताह होगा एवं वे पर्याप्त जिम्मेदार होंगे। खर्च कम होंगे और लाभ अधिक होगा। कार्य के मोर्चे पर आपके वरिष्ठ आपके कोशिश को सराहेंगे। ऑफिस की समस्या पर बात करते समय आप अपना ही कोई राज उजागर कर सकते हैं।
प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को आने वाले दिनों में अपने योग्य पार्टनर मिल सकता है।
करियर के विषय में : आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार एवं आय में वृद्धि के मजबूत इशारा हैं।
हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
धनु राशि वाले समाज में छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। राह में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी। बाहरी दबाव में लिए फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। शेयर बाजार में निवेश से आप लोगों को रिटर्न मिलेगा। किसी परिचित से आपकी मित्रता हो जाएगी एवं संबंध फलीभूत होंगे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी।
प्यार के विषय में : पार्टनर की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। साथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
करियर के विषय में : शिक्षा के क्षेत्र में ने बड़ी कामयाबी मिलेगी है और आपको परीक्षा में अच्छा रिजल्ट भी प्राप्त होगा।
हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें। रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस सप्ताह कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आप कुछ नया करने का प्रयत्न्न कर सकते हैं। विवाह करने के लिए योग्य समय चल रहा है। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। पारिवारिक मौसम सौहार्दपूर्ण रहेगा एवं आप स्वयं के घर के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है और आपकी मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति से होने वाली है।
करियर के विषय में : रोजगार क्षेत्र में अच्छी प्रगति कारोबार में तेजी आ सकती है।
हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थोड़े बीमार रहेंगे, डाक्टर का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। जो बात बिगड़ जाएगी पार्टनर उसे संभाल लेगा। धैर्य रखें और संयम से रहें। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आप स्वयं के सभी विरोधियों पर जीत हासिल कर सकतें हैं। आपका नाम एवं प्रसिद्धि व्यापक होगी। अपना उत्साह कम नहीं होने देंगे। अपनी तरफ से हर तरह की कोशिश करते रहेंगे।
प्यार के विषय में : आप में से कुछ जातकों के जीवन में इस सप्ताह प्यार दस्तक दे सकता है।
करियर के विषय में : कामकाज के प्रति सचेत रहेंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलने वाला है।
हेल्थ के विषय में : खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किसी शादी, पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। अपनी किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।
प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लव पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
करियर के विषय में : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने को पर्याप्त वक्त लें।
आपने साप्ताहिक राशिफल 24 जून से 30 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 24 जून से 30 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 24 जून से 30 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पढ़िए श्री कृष्ण जन्माष्टमी कथा और कैसे की जाती है इसके व्रत की पूजा