रेखा की तरह ही खूबसूरत है उनकी भांजी प्रिया सेल्वाराज, लाइमलाइट से दूर करती है ये काम

अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना देने वाली मशहूर अभिनेत्री रेखा को भला कौन नहीं जानता। रेखा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं रेखा की भांजी प्रिया सेल्वाराज के बारे में जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इतना ही नहीं बल्कि प्रिया बिलकुल रेखा की तरह दिखाई देती है। वही उनका ख़ूबसूरत तिल उन्हें रेखा की तरह ही खूबसूरत बनाता है। आइए देखते हैं प्रिया सेल्वाराज की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…
हूबहू रेखा की कॉपी हैं भांजी प्रिया
बता दें, रेखा की मां का नाम पुष्पा वाली है और उनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन है। रेखा के पिता साउथ फिल्मों इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। वही रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 का हुआ। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रेखा के पिता ने उनकी मां से शादी नहीं की थी, उनके पिता का करीब 3 महिलाओं से संबंध थे। ऐसे में रेखा की सात बहने हैं और एक भाई है।
रेखा हमेशा अपनी बहनों के साथ स्पॉट की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी उनकी कई ऐसी तस्वीरें जिसमें उन्हें उनकी बहनों के साथ देखा गया। उनकी एक बहन का नाम कमला सेल्वा राज है जो कि डॉक्टर है। उनकी बेटी प्रिया काफी सुर्खियों में रहती है क्योंकि वह रेखा की तरह दिखाई देती है। वही सोशल मीडिया पर भी उनकी कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। बता दें प्रिया ग्लैमरस इंडस्ट्री से दूर रहना पसंद करती है और वह अपनी मां की तरह डॉ. है।
प्रिया की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हाल ही में प्रिया की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। जैसे ही फैंस ने प्रिया को देखा तो उन्हें रेखा की कॉपी बताने लगे। इतना ही नहीं बल्कि कई तस्वीरों में प्रिया बिल्कुल यंग रेखा दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
ऐसा रहा रेखा का करियर
वही बात की जाए रेखा के करियर के बारे में तो रेखा ने साल 1966 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रेखा ने अपने करियर में ‘उमराव जान’, ‘इजाजत’, ‘कलयुग’ और ‘घर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी बीच रेखा ने रेखा बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई थी।
बता दें, 4 मार्च 1990 को मुकेश ने रेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था। फिर इन्होंने एक मंदिर में बड़ी ही सिंपल तरीके से शादी रचा ली। हालाँकि, साल 1990 अक्टूबर में मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली। इस दौरान रेखा काफी मुश्किलों में रही। हालाँकि अब वह खुशहाल जीवन जी रही है। आज भी रेखा अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। रेखा को देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं और उनकी खूबसूरती देखकर यह कहा जा सकता है कि उन्होंने उम्र को थामे रखा है।