झूले पर बैठी बच्ची है बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री, तलाकशुदा डायरेक्टर ने पटाकर बना लिया पत्नी

बचपन में हम अपने भाई बहन के साथ सबसे ज्यादा क्लोज रहते हैं। उनके साथ खेलना और मस्ती करना आज भी कई लोग मिस करते हैं। क्योंकि बड़े होने के बाद और खासकर शादी हो जाने के बाद भाई बहन के बीच एक दूरी आ जाती है। फिर वह पहले जैसा खुलकर साथ इन्जॉय नहीं करते हैं। इसलिए जब हम बचपन की किसी तस्वीर को देखते हैं तो भाई बहन की बहुत याद आती है। खासकर उनके साथ बिताए वह पल हमारे दिमाग में मंडराते रहते हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है ये बच्ची
आज हम आपको ऐसे ही एक भाई-बहन से मिलाने जा रहे हैं। यहां आपको एक बच्ची अपने भाई के साथ झूले पर बैठी दिखाई दे रही है। यह बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। यह शाहरुख, सलमान, आमिर समेत कई बड़े सितारों संग काम कर चुकी हैं। इनकी क्यूटनेस और आवाज के फैन करोड़ों लोग हैं। तो क्या आपने इस बच्ची को पहचाना?
चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। यह बच्ची अब बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की बहू बन चुकी हैं। इनके पति फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं। इनके साथ फिल्म में काम करना हर एक्टर का सपना होता है। ये बहुत बड़े बजट की फिल्में बनाते हैं। तो क्या अब आप ने इस बच्ची को पहचाना? चलिए थोड़ा सा दिमाग पर जोर दीजिए। इस बच्ची को बॉलीवुड की मर्दानी भी कहा जाता है।
तलाकशुदा डायरेक्टर से की थी शादी
अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बात कर रहे हैं। यह तस्वीर रानी के बचपन की ही है। इसमें वह अपने भाई राजा मुखर्जी संग झूला झूल रही है। राजा एक फिल्म डायरेक्टर हैं। हालांकि वह अपनी बहन जीतने फेमस नहीं हो सके। रानी के पति यश राज चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा हैं। रानी ने साल 2014 में आदित्य से शादी की थी। तब आदित्य पहले से तलाकशुदा थे। इस शादी से दोनों की एक बेटी अदिरा चोपड़ा है।
काम की बात करें तो रानी मुखर्जी 44 साल की हो गई हैं। लेकिन अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2021 में ‘बंटी और बाबली 2’ फिल्म में देखा गया था। वहीं इसके पहले 2019 में वह मर्दानी 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। रानी अब जल्द ही मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway) नाम की फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज होगी।