सरेआम खुली सड़क पर लिपलॉक करते दिखें प्रियंका और निक, वीडियो देख यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपने नाम का सिक्का जमाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका ने जहां अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया तो वही हॉलीवुड की दुनिया में भी वह चंद दिनों में पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई।
अब इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में है जिसके प्रमोशन में वह जोरों शोरों से जुटी हुई है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति निक जोनास के साथ सरेआम लिप लॉक करती हुई नजर आ रही है।
वायरल हुआ निक और प्रियंका का Video
दरअसल, हुआ यूं कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ वेकेशन पर पहुंची है। रिपोर्ट की माने तो यह दोनों रोम में वेकेशन पर पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने जमकर एंजॉय किया। बता दे कपल ने इसकी झलक फैंस को भी दिखाई। इसी दौरान इन दोनों ने अपना लिप लॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दोनों आइसक्रीम खाते हुए भी नजर आए और कैमरे की तरफ देखते हुए यह दोनों एक दूसरे को किस करने लगे। देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस भी इन्हे काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इनकी तारीफ कर रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्रालेट और मिडी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने लेदर जैकेट भी पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक स्नीकर्स और हूप इयररिंग्स पहने हुए थे जो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं निक रेड शर्ट और बेज पैंट पहने हुए नजर आए जिसमें वह हर बार की तरह हैंडसम दिखाई दिए। इसके अलावा प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें वह ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। प्रियंका इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ़्रंट
बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ भारत पहुंची थी जहां पर उन्होंने अपनी बेटी को सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन कराए। इस दौरान प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। प्रियंका मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी शामिल हुई थी।
बात करें प्रियंका के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्दी ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।