
दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। इस दिन का इंतजार उसे बरसों से रहता है। वह तो अपने लहंगे का रंग से लेकर गहनों की डिजाइन तक सबकुछ सोच लेती है। आखिर दुल्हन बनने का मौका जीवन में बार-बार थोड़े न मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो हर हफ्ते दुल्हन बनती है। वह ऐसा बीते 16 सालों से करती आ रही है।
हर शुक्रवार दुल्हन बनती है महिला
हीरा जीशान, पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह हर शुक्रवार दुल्हन की तरह पूरी सजती सँवरती है। बीते 16 सालों में एक भी ऐसा हफ्ता नहीं गया जब वह दुल्हन न बनी हो। हाथों में मेहंदी लगवाने से लेकर स्टाइलिश गहने पहनने तक, हीरा दुल्हन बन बाकी सभी दुल्हनों को कड़ी टक्कर देती है।
हीरा जीशान 42 साल की हैं। लेकिन जब वह दुल्हन बनकर सामने आती है तो हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर वह हर हफ्ते दुल्हन क्यों बनती है। इसके पीछे एक खास वजह है। बात 16-17 साल पुरानी है। तब जीशान की मां बहुत बीमार थी। उनकी मां की अंतिम इच्छा बेटी को दुल्हन के रूप में देखने की थी।
इस कारण 16 साल से हर हफ्ते बन रही दुल्हन
मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए जीशान ने अस्पताल में ही तुरंत शादी रचा ली थी। उन्होंने ये शादी उस लड़के से की जो उनकी मां को खून देने अस्पताल में आता था। जीशान ने तब आनन फानन में मां की खुशी के लिए शादी की थी। अब चुकी ये शादी फटाफट अस्पताल में हुई थी इसलिए जीशान को सजने सँवरने का मौका नहीं मिला था। सबकुछ बड़ा सादा और फीका सा था। यहां तक कि उनकी विदाई भी रिक्शे में हुई थी।
जीशान अपनी शादी वाले दिन अच्छे से तैयार नहीं हो पाई थी। इसक बात का मलाल उन्हें हमेशा रहता था। साथ ही शादी के बाद जीशान ने 6 बच्चे पैदा किए। इनमें दो मर गए। इन बच्चों की मौत के गम को भुलाने और अपनी शादी वाले दिन तैयार न हो पाने के चलते वह हर शुक्रवार दुल्हन बनती हैं।
जीशान की ये कहानी बड़ी ही अनोखी और दिलचस्प है। जो भी उनके बारे में सुनता है हैरान रह जाता है। वैसे आपको ये हर हफ्ते दुल्हन बनने वाली बात कैसी लगी?