सपना चौधरी को टक्कर देने आई मुस्कान बेबी, मनमोहक डांस मूव्स से पब्लिक को किया बेकाबू – Video

जब भी बात हरियाणवी डांसर की आती है तो सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। उनकी अदाएं और उनके डांस मूव्स हर किसी को दीवाना बना देते हैं। लेकिन अब सपना चौधरी को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक और नई डांसर आ चुकी है। इसका नाम है मुस्कान बेबी। इनके डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इन्हें देखकर क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान हर कोई इनका दीवाना हो रहा है।
मुस्कान बेबी का गाना हो रहा वायरल
दरअसल मुस्कान बेबी का हरियाणवी गाना ‘होजा दिल सलयी’ इस समय सोशल मीडिया पर हर किसी का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने पर मुस्कान देवी ने जिस तरह से अपनी अदाएं दिखाई है वह बहुत कातिलाना है। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहनकर गाने की ताल पर बहुत ही शानदार डांस किया। इस दौरान उनकी एनर्जी देखने लायक थी। उनका डांस इतना मनमोहक था कि लोग इसे बार-बार यूट्यूब पर देख रहे हैं। दशक मुस्कान बेबी को देखने के बाद सपना चौधरी को भूल गए हैं।
कुछ लोग मुस्कान बेबी को नए जमाने की सपना चौधरी भी कहते हैं। बताते चलें कि मुस्कान बेबी दिल्ली के रहने वाली है। उनका जन्म साल 2000 में हुआ था। इस लिहाज से वह भी 23 साल की है। इतनी कम उम्र में उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। उन्हें बचपन से ही स्कूल के स्टेज शो में नाचने का शौक रहा। फिर बड़े होकर उन्होंने अपने इस शौक को प्रोफेशन में बदल लिया। अब वह नॉर्थ इंडिया में कई स्टेज शो करती हैं।
डांस मूव्स से सपना चौधरी को देती है टक्कर
मुस्कान बेबी की डांस परफॉर्मेंस देख कर लोग बड़ा खुश हो रहे हैं। हर किसी की जुबान पर उन्हीं का नाम आ रहा है। लोगों का तो यह तक कहना है कि मुस्कान बेबी ही हरियाणवी डांस इंडस्ट्री की अगली सपना चौधरी बनेगी। दर्शकों के बीच उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग उनके वीडियो को बहुत देख रहे हैं। मुस्कान देवी के बारे में इतना कुछ जानने के बाद आप भी उनका वीडियो देखने के लिए बेकरार हो रहे होंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी है वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें मुस्कान बेबी का जबरदस्त डांस
उम्मीद करते हैं कि आपको मुस्कान बेबी का यह डांस पसंद आया होगा। वैसे आपकी फेवरेट डांसर कौन है सपना चौधरी है मुस्कान बेबी? अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया हो तो शेयर भी करें।