बेहद चमत्कारी है सूर्य देवता का यह मंत्र, सभी मनोरथ होंगे पूरे, कष्टों से मिलेगी मुक्ति
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2020/09/surya-kripa-mantra-19-09-2020.jpg)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति सूर्य देवता की पूजा-आराधना करता है तो उसकी कुंडली से सभी दोष दूर हो जाते हैं। सूर्यदेव को सभी नौ ग्रहों में राजा बताया गया है। अगर इसकी स्थिति कुंडली में मजबूत है तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि भी मिलती है। आज हम आपको सूर्य देवता की कृपा पाने के सबसे उत्तम मंत्रों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप अपने जीवन के सभी कष्टों को दूर कर सकते हैं और सूर्य देवता का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।
रविवार का व्रत कैसे करें
अगर आप सूर्य देवता की कृपा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको रविवार के व्रत के बारे में पता होना चाहिए। आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष से रविवार का व्रत शुरू कीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कम से कम 12 व्रत जरूर करें। अगर संभव हो सके तो आप पूरे वर्ष रविवार का व्रत कर सकते हैं। सुबह के समय सूर्य देवता को जल अर्पित करने के पश्चात सूर्य के बीज मंत्र का जाप कम से कम पांच माला कीजिए, इसके बाद आपको रविवार व्रत कथा पढ़नी होगी। व्रत वाले दिन आप गेहूं की रोटी या गेहूं का दलिया और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करते हुए जब आपके व्रत का संकल्प पूरा हो जाए तो आप कम से कम 2 ब्राह्मणों को आदर के साथ भोजन कराकर आप उनको कुछ ना कुछ दान-दक्षिणा जरूर दीजिए। आप ब्राह्मणों को सूर्य से संबंधित चीजों का दान कर सकते हैं।
रविवार का व्रत करने से आपको मिलेंगे यह फल
अगर आप रविवार का व्रत रखते हैं तो इससे सूर्य देवता की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। जो व्यक्ति रविवार का व्रत करता है उसके आंखों से संबंधित सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं, इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की आयु भी बढ़ती है।
सूर्य प्रार्थना मंत्र
ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:।
विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।
अगर आप सूर्य देवता के इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे सूर्य देव आप से शीघ्र प्रसन्न होंगे और इनकी कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो सकती हैं।
सूर्य तंत्रोक्त मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।
सूर्य देवता के इस मंत्र का जाप करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। आप इस मंत्र का जाप 7000 की संख्या में कीजिए।
सूर्य से संबंधित चीजों का करें दान
धर्म शास्त्रों के अनुसार दान-पुण्य को बहुत ही शुभ फलदाई माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर सूर्य देवता की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे तो आप सूर्य से संबंधित कुछ चीजें रविवार के दिन दान कर सकते हैं। आप गेहूं, गुड़, तांबा, सोना, लाल चंदन आदि का दान कीजिए, इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी और सूर्य देव की कृपा से जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान होगा।
उपरोक्त आपको रविवार व्रत और सूर्य मंत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी? आप इस लेख को अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।