बुध ग्रह चले मार्गी चाल, जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुसीबतें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के अनुसार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। राशि में ग्रहों की चाल जैसी होती है उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार 23 जून की सुबह बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करते हुए मार्गी हो गए हैं। इससे पहले 26 मई को मिथुन राशि में बुध ग्रह ने प्रवेश किया था और 30 मई को वक्री होकर पूरा 3 जून को वृषभ राशि में प्रवेश हुआ था। इसी राशि में मार्गी अवस्था में यह 7 जुलाई दोपहर 11:38 बजे तक भ्रमण करने वाले हैं। बुध का यह परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि का कैसा हाल रहेगा।
आइए जानते हैं बुध ग्रह का मार्गी होना किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह धन भाव में मार्गी हुए हैं, जिसकी वजह से आप अपनी वाणी के बलबूते विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से काबू पा सकते हैं। आपके ऊपर से राहु के संबंध में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।
वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में ही बुध ग्रह गोचर कर मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। मानसिक परेशानियों में कमी आ सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजगार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप कोई बड़ा काम करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह एकादश लाभ भाव में मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपको बेहतरीन फायदे मिलेंगे। आप जैसा चाहेंगे वैसा काम में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।
सिंह राशि वाले लोगों की राशि में दशम भाव में बुध ग्रह मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपका समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह भाग्य भाव में मार्गी हैं, जिसकी वजह से सफलता के मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह सप्तम भाव में मार्गी हुए हैं, जिसकी वजह से आपके ऊपर शुभ प्रभाव रहेगा। आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। विवाह संबंधित वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आप अपनी नई योजनाओं में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपको कामयाबी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए बुध का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत होगी। संतान प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपके अंदर नई ऊर्जा शक्ति का संचार हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना होगी। परिवार के बड़े सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति
मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह 12वे भाव में मार्गी हुए हैं, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र या रिस्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामले में रुचि बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।
तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह अष्टम भाव में मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपको मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आपके शत्रु बन सकते हैं परंतु आप उन पर विजय हासिल करेंगे। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं जिसकी वजह से आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। अगर आप मकान या फिर वाहन खरीदना जा रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन काफी निराश रहेगा। आप हमेशा परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे।