सूर्य देव को ऐसे करें प्रसन्न, इन तरीकों से मिलेगा अच्छी नौकरी, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को नौ ग्रहों में सबसे प्रमुख देवता माना गया है। सूर्य मान-सम्मान का कारक माने जाते है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति तमाम कोशिश करता है, परंतु इसके बावजूद भी उसको अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में कुछ उपाय करके आप इन सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से सूर्य देवता की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
अगर आप रविवार के दिन सूर्य देव से मनोवांछित फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप कुछ खास उपाय जरूर अपनाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों के माध्यम से सूर्य देव आपसे जल्द प्रसन्न होंगे और अच्छी नौकरी, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान का आशीर्वाद देंगे।
इन तरीकों से सूर्य देव की मिलेगी कृपा
सूर्य देव को चल चढ़ाकर करें प्रसन्न
सूर्य देव को जल अर्पित करने की परंपरा काफी लंबे समय से ही चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को रोजाना नियमित रूप से जल अर्पित किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होती है। जैसा कि आप लोग जानते हैं रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। अगर आप इस दिन सूर्य देव की साधना करते हैं तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन आप सूर्य देव की विधि-विधान पूर्वक पूजा-आराधना कीजिए और व्रत रखें। इससे जीवन की तमाम बाधाएं दूर होंगी। इतना ही नहीं बल्कि आपको धन, वैभव और यश की भी प्राप्ति होती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलती है।
इस मंत्र से आपकी सभी मनोकामनाएं होंगीं पूरी
अगर रविवार के दिन सूर्य देव की साधना के समय आप मंत्र “एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।, अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।, ॐ घृणि सूर्याय नमः।।, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।, ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।” का जाप करते हैं तो इससे आपकी सभी अधूरी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो सकती है। जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है उसके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए सूर्य देव का यह मंत्र बेहद कारगर माना गया है। इससे आपको सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।
गुड़ का दान करने से सूर्य देव होंगे प्रसन्न
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि व्यक्ति रविवार के दिन गुड़ का दान करता है तो इससे सूर्य देवता शीघ्र प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व माना गया है। अगर व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार दान करता है तो इससे उसको पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
रविवार को इस रंग के वस्त्रों का करें धारण
अगर आप रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्रों का धारण करते हैं तो इससे सूर्य देवता की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहती है। नारंगी रंग सूर्य देव का रंग होता है।
सफलता प्राप्ति हेतु करें यह काम
अगर आप नौकरी कारोबार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार के दिन सूर्य देव की विधि-विधान पूर्वक पूजा-आराधना कीजिए और व्रत जरूर रखें। इससे आपकी समस्याओं का निवारण होगा। आप हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करेंगे।