यहां 10 लड़कों संग रात गुजारती है बेटी, खुद पिता सजाता है कमरा,शादी से पहले देता है सेक्स की छूट

यह दुनिया बहुत बड़ी है। यहां कई धर्म और संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं। हर किसी की अपनी कुछ खास परंपराएं और रीति रिवाज हैं। वे दिल से इनका पालन करते हैं। इनमें कुछ रस्में तो बड़ी अटपटी होती हैं। जैसे दक्षिण पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया को देख लीजिए। यहां क्रेऊंग (Kreung) जनजाति के पिता खुद बेटी के लिए कमरा सजाता है, ताकि वह अपने प्रेमी संग रात गुजार सके।
बेटी-प्रेमी की सुहानी रात के लिए कमरा सजाता है पिता
दरअसल क्रेऊंग (Kreung) जनजाति में बेटियों को काफी अहम माना जाता है। उन्हें बहुत इज्जत दी जाती है। इसलिए जब उनकी शादी का समय आता है तो पिता उसकी मर्जी के लड़के से शादी करने की छूट देता है। इसके लिए वह अपने घर से दूर एक ‘लव हट’ (प्यार की झोपड़ी) बनाता है। यहां बेटी अपनी आजादी से अकेली रहती है। इस दौरान वह अपनी पसंद के लड़के को इस लव हट में भी बुलाती है।
यहां की लड़कियां औसतन 4 से 10 लड़कों को अपने हट में बुलाती है। ये सभी रात के अंधेरे में आते हैं। फिर लड़का और लड़की एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं। इस दौरान यदि इनका शारीरिक संबंध बनाने का मन हो तो ये काम भी कर लेते हैं। जब लड़की को कोई खास लड़का पसंद आ जाता है तो वह घरवालों को बताती है। फिर उसकी उस लड़के से धूमधाम से शादी की जाती है। यह शादी तीन दिन तक चलती है।
फेल नहीं होती यहां की शादियां
आपको ये परंपरा सुनने में अजीब लगे, लेकिन यहां की शादियां 90 फीसदी सफल रहती है। इसकी वजह लड़की का अपनी पसंद के लड़के को चुनना होता है। वहीं शादी के पहले दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ भी लेते हैं। यहां लड़का और लड़की को बाहर दिन के उजाले में साथ घूमने की अनुमति नहीं है। इसलिए रात में ही लड़का लड़की की झोपड़ी में जाता है। फिर सुबह उजाला होने से पहले चला भी जाता है। इस तरह गोपनीयता बनी रहती है ताकि आगे चलकर इनकी शादी में कोई दिक्कत न आए।
यहां एक और दिलचस्प बात ये है कि लड़की को कभी शारीरिक सबंध बनाने के लिए फोर्स नहीं किया जाता है। वह उसकी मर्जी से ही शादी के पहले सेक्स करती है। इस कारण यहां यौन हिंसा के मामले भी बहुत कम देखने को मिलते हैं। यहां के लड़कों को बचपन से ही लड़कियों का सम्मान करना सिखाया जाता है। यहां महिलाओं की बहुत इज्जत की जाती है।
यह अनोखी परंपरा आप में से बहुत से लोगों को अजीब लग सकती है। लेकिन इसका रिजल्ट अच्छा आता है। इसलिए पिता अपनी बेटी की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए उसे पूरी छूट देता है। वैसे इस अजीब परंपरा को लेकर आपके क्या विचार हैं?