कभी ऐसी दिखती थीं तेजस्वी प्रकाश, पैसा आते ही बदल गया करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड का लुक: PHOTOS

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस-14 की विनर तेजस्वी प्रकाश अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही। आए दिन तेजस्वी प्रकाश लाइमलाइट में रहती है। कभी वह अपने काम के लिए सुर्खियों में आ जाती है तो कभी वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ स्पॉट की जाती है।
वही सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी प्रकाश का जलवा है। आए दिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें वायरल होती रहती है। हालांकि चंद सालों में ही तेजस्वी प्रकाश की काया बदल गई। वह पहले काफी अलग दिखाई देती थी और अब उनका लुक काफी बदला गया है। आइए देखते हैं तेजस्वी की पुरानी और कुछ न्यू तस्वीरें…
ऐसे हुई एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत
10 जून 1992 को जन्मी तेजस्वी प्रकाश जब अपनी पढ़ाई कर रही थी तभी उन्होंने मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट में भाग लिया था जहां पर वह विनर रही थी। इसके बाद तेजस्वी को साल 2013 आया टीवी सीरियल ‘संस्कार धरोहर अपनों की’ में काम करने का मौका मिला जिसके जरिए उन्हें लाइमलाइट मिली।
इसके बाद वह साल 2015 में ‘स्वरागिनी’ में नजर आई जिसके जरिए वह घर-घर में पहचाने जाने लगी। बता दे इस टीवी सीरियल में उन्होंने ‘रागिनी’ की भूमिका निभाई थी जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। हालांकि वह इस सीरियल में नेगेटिव किरदार में नजर आई थी। इसके बाद तेजस्वी ने ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘पहरेदार पिया की’ जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया।
पहले से बदल काफी बदल गई तेजस्वी
देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश पहले किस तरह से दिखाई देती थी। हालांकि धीरे-धीरे वह काफी ग्लैमर होती गई। वही टीवी इंडस्ट्री में जैसे जैसे उनका नाम हुआ वैसे वैसे उनकी बोल्डनेस बढ़ती गई और वह पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई।
इन वायरल तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के पहले का अंदाज कैसा था। हालांकि अब वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। इन तस्वीरों में तेजस्वी की क्यूटनेस देखने लायक है लेकिन समय के साथ-साथ उनका लुक भी बदल गया और वह पहले से ज्यादा गॉर्जियस दिखाई देती है।
करण कुंद्रा संग है इश्क
बता दें, तेजस्वी प्रकाश ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह बिग बॉस 15 की विनर रही। इसके बाद ही उन्होंने एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन-6’ में अहम किरदार निभाया था। इस शो के माध्यम से भी वह काफी पॉपुलर हुई। बात करें तेजस्वी के निजी जीवन के बारे में तो इन दिनों वह जाने-माने टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही है। दोनों आए दिन स्पॉट किए जाते हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर इनकी रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। बता दें, दोनों को ही बिग बॉस के घर में प्यार हो गया था जिसके बाद से ही इनकी जोड़ी बरकरार है। फैंस भी इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। हो सकता है कि, ये दोनों जल्द ही शादी कर ले।