क्या फिर से पापा बनेंगे विराट कोहली? सामने आया अनुष्का के हॉस्पिटल जाने का असली सच

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों काफी पॉपुलर मैरिड कपल हैं। 2017 में शादी के बंधन में बंधे विरुष्का इस समय अपने घर की नई मेहमान यानि बेटी वामिका संग बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में ये तीनों हॉलीडे मनाकर मुंबई लौटे हैं। मुंबई आते ही विराट और अनुष्का सीधा कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल चले गए। इनके अस्पताल में आने के बाद गॉसिप का सिलसिला शुरू हो गया।
क्या दूसरी बार मां बनने वाली है अनुष्का?
विराट और अनुष्का को यूं अस्पताल के चक्कर लगाता देख खबरें उड़ने लगी कि अनुष्का एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। मतलब विरुष्का फिर से मम्मी पापा बनने वाले हैं। हालांकि जब इस खबर की सच्चाई पता की गई तो माजरा कुछ और ही निकला। अनुष्का दोबारा गर्भवती नहीं है। बल्कि वह एक खास काम से अस्पताल गई थी।
दरअसल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वे अपनी आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की तैयारियों में लगी है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की फास्ट बोलर झूलन गोस्वामी पर बेस्ड है। अनुष्का फिल्म में इसी स्पोर्ट्सपर्सन का किरदार निभाने वाली है। इसके लिए वह हार्ड बोलिंग ट्रेनिंग भी ले रही है।
इस कारण लगा रही हॉस्पिटल के चक्कर
बस इसी सिलसिले में वे अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पास अपना चेकअप कराने आई थी। उन्हें फिट होने की हरी झंडी मिलते ही वह बेफिक्र होकर अपनी ट्रेनिंग को और जमकर कर सकती हैं। अभी तक वह छुट्टियाँ मना रही थी। लेकिन अब उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है। ऐसे में वह हॉलीडे से आते ही चेकअप के लिए अस्पताल जा पहुंची। लेकिन लोगों ने ये समझ लिया कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अपने हॉलीडे अनुष्का ने पति विराट और बेटी वामिका संग बहुत एन्जॉय किया। इस दौरान अनुष्का की बीच किनारे मोनोकनी पहने तस्वीर भी बड़ी वायरल हुई। अनुष्का की नई फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express) को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शादी और बच्चे होने के बाद अनुष्का का फिल्मों में आना काफी कम हो गया था। लेकिन वह फिर से ट्रैक पर आ रही हैं।
चार सालों से नहीं की कोई फिल्म
View this post on Instagram
अनुष्का को आखिरी बार 2018 में ‘जीरो’ फिल्म में देखा गया था। इसमें वे कैटरीना कैफ और शाहरुख खान संग नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। ऐसे में अनुष्का के लिए ये कमबैक बड़ा खास भी है। उन्हें फिर से पीके, ए दिल है मुश्किल। सुल्तान और रब ने बना दी जोड़ी जैसी हिट फिल्में देनी हैं।