पीले दांत भी मोतियों से चमक जाएंगे, दांतों पर लगा लें ये 5 चीजें, फिर देखें सफेदी की चमकार

जब हम स्माइल करते हैं तो चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। हालांकि कुछ लोग खुलकर नहीं मुस्कुरा पाते हैं। इसकी वजह उनके पीले दांतों का होना है। वे जब हंसते हैं तो उनके पीले दांत बहुत बेकार लगते हैं। हर किसी को सफेद और चमचमाते दांत ही पसंद है। इन दांतों के साथ जब हम हंसते हैं, तो हर कोई हमारी तरफ आकर्षित होता है। यदि आप भी अपने पीले दांतों को मोतियों से चमकाना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। ये उपाय डॉक्टर के इलाज की तुलना में काफी सस्ते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपको किचन में ही मिल जाएगी। तो चलिए बिना किसी देरी के पीले दांतों को सफेद करने का रामबाण इलाज जानते हैं।
नींबू का रस
नींबू दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सबसे सही चीज़ होती है। आपको बस इतना करना है कि नीबू के रस में थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल मिला लेना है। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब इससे दांतों में ब्रश करना है। नींबू में बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। इस उपाय से आपके दांतों का पीलापन धीरे धीरे बुरी तरह खत्म हो जाएगा।
सेब का सिरका
आप सेब के सिरके से भी दांतों को चमका सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी लीजिये और उसमें आधा चम्मच सिरका मिला लीजिए। अब इसे अपने दांतों की हल्की हल्की मसाज कीजिए। आप चाहे तो ब्रश का उपयोग भी कर सकते हैं। बस एक बात का विशेष ध्यान दें कि सेब के सिरके को बिना पानी के इस्तेमाल न करें। वरना फायदे की बजाय नुकसान हो जाएगा।
संतरे का छिलका
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे खाने से हमारी हेल्थ अच्छी रहती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका छिलका भी बड़े काम का होता है। संतरे के छिलकों को दांतों पर रगड़ने से उसका पीलापन दूर हो जाता है। इससे दांत अच्छे से साफ भी होते हैं। यहाँ तक कि कीटाणु भी मर जाते हैं। इन छिलकों में एसिडिक पदार्थ रहते हैं। ये पदार्थ दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं।
नमक का पानी
नमक भी दांतों की सफाई में बड़ा काम आता है। इसे आप गुनगुने पानी में अच्छे से मिला लीजिए। अब इस पानी से कुल्ला कीजिये। आपके दांत चकाचक हो जाएंगे। इतना ही नहीं यदि मसूड़ों में कोई इन्फेक्शन है तो वो भी खत्म हो जाएगा।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी खाना कई लोगों को पसंद है। लेकिन यह सिर्फ आपके जीवन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि दांतों को भी चमकाती है। बस स्ट्रॉबेरी को मसलकर दांतो में रगड़ना है। इससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। यह प्रक्रिया करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें।
इस कारण पीले होते हैं दांत
दांतों के पीले होने की कई सारी वजहें होती हैं। जैसे अनहेल्थी डाइट, अधिक स्मोकिंग और ड्रिंक, कॉफी और कार्ब कंटेंट वाले पदार्थों का अधिक सेवन इत्यादि। वहीं अधिक दवाइयों के सेवन से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। क्योंकि इन दवाई में उपस्थित कई केमिकल दांत खराब कर देते हैं।