सालों बाद सिंगल लड़के को मिली मनपसंद दुल्हन, मंडप में देखते ही हुआ बेकाबू

लड़कों की लव लाइफ लड़कियों की तुलना में बहुत मुश्किलों भरी होती है। अधिकतर लड़के जब से होश संभालते हैं तब से लड़की की तलाश में निकल पड़ते हैं। लेकिन उन्हें लड़की आसानी से मिलती नहीं है। एक लड़की के पीछे उनकी तरह कई लड़के पड़े होते हैं। ऐसे में उनका गर्लफ्रेंड बनाने का चांस लगभग जीरो रहता है। और यदि उनकी शक्ल सूरत अच्छी न हो तो ये चांस माइनस में भी पहुंच जाता है।
पसंद की दुल्हन देख कर बेकाबू हुआ दूल्हा
खुद के ऊपर से सिंगल का लैबल हटाने के लिए 90 फीसदी लड़के अरेंज मैरिज का सहारा लेते हैं। यहां उन्हें लड़की मिलने की पूरी उम्मीद होती है। उनके लिए दुल्हन ढूँढने का काम मां बाप करते हैं। ऐसे में यदि माता पिता अपने सिंगल और नकारा बेटे के लिए कोई अच्छी लड़की खोज लें तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह खुशी से झूम उठता है। अब इस दूल्हे राजा को ही देख लीजिए।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे राजा का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी से फूला नहीं समाता है। उसे अपने पसंद की दुल्हन मिल जाती है। इसलिए अपनी शादी को लेकर वह बड़ा उत्साहित रहता है। उसकी खुशी अंदर से इतना उफान मारती है कि मंडप के बीच वह ऐसी हरकत कर देता है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।
मंडप में कर दी ऐसी हरकत
होता ये है कि मंडप में बैठे-बैठे दूल्हा ज्यादा उत्साहित हो जाता है। वह अपनी जगह पर खड़ा होकर खुशी से नाचने लगता है। उसे अपनी शादी की बहुत खुशी होती है। लेकिन फिर उसे समझ आता है कि सब उसे देख रहे हैं। इसलिए वह अपनी खुशी को कंट्रोल में रखकर फिर से मंडप में शादी की रस्में निभाने को बैठ जाता है। दूल्हे की यह क्यूट सी हरकत अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है।
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर mnraj_bai नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “यह शादी का लड्डू है भाई साहब। अभी इसे खाकर आप बहुत खुश हैं। लेकिन बाद में रोएंगे भी।” दूसरे ने लिखा “लगता है आज तक किसी लड़की ने इससे बात करना दूर इसकी तरफ देखा भी नहीं है।” एक और बोला “सिंगल से मिंगल होने की खुशी ऐसी ही होती है।” फिर एक बोला “इसकी भी हो गई। अब मेरी कब होगी?”
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आप अपनी शादी में कितना खुश थे? कमेंट कर अपना अनुभव जरूर बताएं।