50 सालों बाद बन रहा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा खजाना, घर बैठे लग जाएगी लॉटरी

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों की बदलती चाल हमारे जीवन में उथल पुथल मचाती है। इसका अच्छा या बुरा असर हमारे ऊपर होता है। 50 सालों बाद ग्रहों की एक खास स्थिति बन रही है। 21 अप्रैल 2023 को मार्गी अवस्था में गुरु मेष राशि में गोचर करने वाला है। यहां उसे चंद्रमा पहले से विराजित मिलेगा। इस कारण गजलक्ष्मी योग (Gaj Lakshmi Yog 2023) का निर्माण होगा। इसका सबसे अधिक लाभ तीन राशियों को मिलेगा।
मेष राशि
गजलक्ष्मी राजयोग के चलते मेष राशि के जातकों की चांदी ही चांदी रहेगी। इनकी किस्मत चमक उठेगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह भाग्य के दम पर हो जाएगी। यह समय इनके लिए शुभ साबित होगा। इन्हें एक के बाद एक कई खुशखबरियाँ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
सेहत अच्छी रहेगी। जॉब में नए ऑफर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। उधार का पैसा मिल जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कमाई के स्त्रोत बढ़ जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दुश्मन आपके सामने झुकने पर मजबूर हो जाएगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।
मिथुन राशि
गजलक्ष्मी राजयोग का सीधा लाभ मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ के रूप में मिलेगा। पैसा कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। आप जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे वहां से धन लाभ होना शुरू हो जाएगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बीजनेस में बड़ी डील फाइनल होगी। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
कुंवारे लोगों की शादी के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मां बाप से आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। अपने लक्ष्य के और भी करीब पहुँच जाएंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को भी गजलक्ष्मी राजयोग का बहुत लाभ मिलेगा। इनकी किस्मत उफान मारेगी। भाग्य इनका साथ देगा। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। सेहत में सुधार दिखेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। जॉब और बीजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में सुख शांति मिलेगी। घर की बरकत बनी रहेगी।
प्रेम प्रसंग और विवाह के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों का साथ और सपोर्ट मिलेगा। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो अप्रैल महीने में करें।