कड़कड़ाती ठंड में BF के घर पहुंची GF, 50 घंटे करती रही ऐसा काम, देखकर उड़ गई पड़ोसियों की नींद

प्यार भी बड़ी अजीब चीज है। यह जब तक मिले तब तक दिल में खुशी के गुब्बारे उड़ते हैं। लेकिन जब न मिले तो दुख के कांटे चुभते हैं। खासकर जब आपका प्रेमी आपको प्यार के मीठे सपने दिखाकर धोखा दे तो तब बड़ा दुख होता है। फिर उस प्रेमी को सबक सिखाने या उसे हासिल करने के लिए लोग सारी हदें लांघ जाते हैं।
प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका
झारखंड के धनबाद में एक अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। यहां कड़ाके की ठंड में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। उसे यहां बैठे हुए कथित रूप से 50 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन उसका प्रेमी तो घर छोड़कर भाग गया। वहीं प्रेमी के परिजन दरवाजा तक खोलकर नहीं देख रहे हैं।
मामला राजगंज थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर का है। यहां उत्तम पटेल नाम का एक लड़का अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पल्लवी (बदला हुआ नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात चार साल पहले एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के नजदीक हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
चार साल से था रिश्ता, प्रेमी ने दिया धोखा
कपल करीब चार सालों तक रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान दोनों खूब साथ में घूमे, मीठी बातें की, साथ जीने और मरने की कसमें भी खाई। फिर जब पल्लवी ने शादी की बाद छेड़ी तो उत्तम का व्यवहार बदल गया। शुरुआत में वह पल्लवी को नजरअंदाज करने लगा। और फिर उससे मिलना बंद कर दिया। यहां तक कि उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
20 वर्षीय पल्लवी अब प्रेमी को हासिल करने के लिए उसके घर के बाद कड़ाके की ठंड में दिन रात धरने पर बैठी है। उत्तम तो प्रेमिका की यह हरकत देख घर से फरार ही हो गया। वहीं उसके परिजनों ने दरवाजा बंद कर रखा है। वह लड़की से बात तक नहीं कर रहे हैं। वह तो आसपास के लोगों को दया आई तो उन्होंने लड़की को कंबल दिया और आग जलाकर गर्मी की व्यवस्था की। लड़की के साथ उसकी दादी भी है।
आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है। पड़ोसियों को लड़की पर बड़ी दया आ रही है। हालांकि उसके प्रेमी के कोई अते-पते नहीं है। यह काफी दुख की बात है कि प्यार के बाद लड़कियों को इस तरह का धोखा देखना पड़ता है। वैसे प्यार में आपका अनुभव कैसा रहा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।