भैंस बनी दानव, बच्चे से लेकर बूढ़े तक किसी को नहीं छोड़ा, देखें अब तक का सबसे खतरनाक हमला – Video

भैंस वैसे तो बड़ा ही शांत जानवर होती हैं। लेकिन कभी-अभी उन्हें भी बड़ा गुस्सा आता है। यह जब पगला जाए तो इंसान पर खतरनाक हमला कर सकती है। आप ने सड़क पर गाय या सांड को गुस्से में लोगों पर हमला करते हुए कई बार देखा होगा। लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है जब कोई भैंस गुस्से में इंसानों पर लगातार हमला करते रहे।
भैंस ने किया खतरनाक हमला
आज हम आपको एक ऐसी खतरनाक भैंस से मिलाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गुस्सैल भैंस का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क है। यहां एक लड़की जा रही होती है। तभी पीछे से भैंस आ जाती है। उसे देख लड़की भागने की कोशिश करती है, लेकिन भैंस लड़की को हवा में उछाल देती है।
भैंस का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता है। फिर वह एक मासूम बच्चे को निशाना बनाती है। उसे भी उठाकर फेंक देती है। फिर उसकी नजर दुकान के पास खड़े एक बुजुर्ग शख्स पर पड़ती है। वह शख्स गुस्से से भरी भैंस को देखकर दुकान में घुसने की कोशिश करता है। लेकिन उसके पहले ही भैंस उसे भी अपने सींगों से उठाकर पटक देती है। यह पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है।
वीडियो देख दंग रह गए लोग
भैंस का यह खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम पर sachin.raghav.naruli नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “बहती हवा सी थी वो, कहां गई उसे ढूंढो।” दूसरे ने कहा “पापा की परी हवा में उड़ गई।” तीसरा बोला “मैं इस वीडियो पर हंसने के लिए नर्क में जाऊंगा।”
हालांकि कुछ लोगों को वीडियो पर ये मजेदार कमेंट्स पसंद नहीं आए। एक यूजर ने कहा “ये कोई हंसने वाली बात नहीं है। जिन्हें चोट लगी उनसे पूछो। उन पर क्या बीत रही होगी।” दूसरे ने कहा “लोग इस पर मजेदार कमेंट कैसे कर सकते हैं। भैंस ने एक बच्चे और बुजुर्ग को मारा है। उन्हें गहरी चोटें आई होगी।” इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि आज के बाद से उनका एक नया डर पैदा हो गया है। अब वह भैंस को देखकर काफी दूर से निकलेंगे।
यहां देखें भैंस का वीडियो
View this post on Instagram
उम्मीद करते हैं कि आपको ये वीडियो पसंद आया होगा। अगली बार आप भी किसी गुस्सैल जानवर को देखें तो जितना हो सके दूर रहें। वहीं संभव हो तो सामने वाले पीड़ित शख्स की मदद भी करें।