इन 3 राशियों के जीवन में खुशियां लाएंगे बुधदेव, करियर-व्यापार में होगा लाभ, घर बैठे आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है या मार्गी होता है तो उसका अच्छा-बुरा असर हमारे जीवन पर होता है। 17 जनवरी की शनि कुंभ राशि में गोचर कर चुका है। अब 18 जनवरी को बुध धनु राशि में मार्गी होने यानि सीधी चाल चलने जा रहा है। बुध के मार्गी (Budh Margi 2023) होने का 3 राशियों पर अच्छा असर होगा। इन्हें कई लाभ प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
बुध का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इन्हें संतान से सुख प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम या पढ़ाई के सिलसिले में विदेश यात्रा जा सकते हैं। आपसी रिश्ते नाते मजबूत होंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी।
धन को लेकर सभी चिंताएं समाप्त होगी। पैसा कमाने का नया अवसर मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बीजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अचानक बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर समय अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियाँ अब पीछा छोड़ देगी। विवाह के योग बन सकते हैं।
तुला राशि
बुध की सीधी चाल तुला राशि के जातकों की किस्मत चमका देगी। भाग्य इनका साथ देगा। इनके आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। ये हर काम ईमानदारी से करेंगे। इन्हें मेहनत का फल मिलेगा। भगवान का आशीर्वाद इनके ऊपर बना रहेगा। व्यपार में बड़ा धन लाभ होगा। नए जॉब के ऑफर मिलेंगे। विदेश यात्रा भी हो सकती है।
परिवार के साथ सुख समय बिताएंगे। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। संतान पर गर्व होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। जीवन में पैसों की दिक्कत हमेशा के लिए दूर होगी। प्यार और शादी में सफलता हाथ लगेगी।
धनु राशि
बुध ग्रह इस बार धनु राशि में मार्गी होने जा रहा है। इसलिए धनु राशि को सबसे अधिक लाभ होगा। इनका अगला एक महिना बड़ा शानदार जाने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे। विवाह को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर में मांगलिक काम हो सकते हैं। सेहत बढ़िया रहेगी।
बीजनेस में अच्छा खासा लाभ होगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जॉब चेंज करना है तो अभी कोशिश कर लें, लाभ होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। 17 जनवरी को शनि के गोचर से धनु राशि को वैसे ही शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल गई है। ऐसे में इनके अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। धन को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।