दुल्हन को तराजू में बैठा सोने की ईंटों से तौल डाला, फिर दूल्हे ने अपनी तलवार भी रख दी – Video

साल 2008 में एक फिल्म आई थी ‘जोधा अकबर’। ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की इस फिल्म में जोधा बनी ऐश्वर्या को दुल्हन बनने पर सोने से तौलता दिखाया गया था। लेकिन वह बस एक फिल्म थी। ऐसा सचमुच में थोड़ी न होता है? है ना? लेकिन ऐसा हुआ है। दुबई में हुई एक शादी में दुल्हन को तराजू में सोने की ईंटों से तौला गया। इसके बाद दूल्हे ने अंत में कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया।
दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह शादी दुबह में हुई है। शादी एक पाकिस्तानी कपल की है। इस शादी के वीडियो में एक जगह दुल्हन को तराजू में बैठा दिया जाता है। फिर तराजू के दूसरे हिस्से पर दुल्हन के वजन के बराबर का सोना रखा जाता है। इस पर करीब 22 सोने की ईंटें रखी जाती है। अंत में दूल्हा इसके ऊपर अपनी तलवार भी रख देता है।
अब यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड हो रही है। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। जहां किसी को ये आइडिया पसंद आया तो किसी ने निंदा की। जैसे एक यूजर बोला “इतना पैसा बर्बाद करने से अच्छा ये गरीबों में बांट देते।” दूसरे ने कहा “इतने सारे सोने की कीमत पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ज्यादा होगी।” फिर एक शख्स कहता है “यह तो वही बात हो गई कि आप पैसों से अपनी बेटी का सौदा कर रहे हैं।”
ईंटों की असलियत पर उठे सवाल
हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि बाद में ये सोने की ईंटें दूल्हे को दी गई या नहीं। वैसे जिस शख्स ने वीडियो पोस्ट किया है उसने कैप्शन में बताया है कि ये सोना असली नहीं है। यहां बस जोधा अकबर फिल्म का नाटक किया गया है। कमेंट में भी एक शख्स ने दिमाग चलाकर ये साबित कर दिया कि ये नकली सोना है।
शख्स ने कहा कि सामान्यतः इतनी बड़ी 24 कैरेट सोने की एक ईंट का वजन करीब 12 किलो होता है। यहां 20 सोने की ईंटें रखी गई। मलतब 240 किलो वजन। अब दुल्हन इतनी मोटी तो लगती नहीं है। मतलब ये सोने की ईंटें नकली थी, इसलिए हल्की थी।
यहां देखें सोने से तौली गई दुल्हन का वीडियो
View this post on Instagram
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपको इस तरह के रीति रिवाज कैसे लगते हैं? क्या आप कभी अपने घर की बेटियों को इस तरह पैसों से तोलना पसंद करेंगे? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें।