दुल्हन ने निकाली खुद की बारात, ढोल पर किया जमकर डांस, बहन ने भी दिया पूरा साथ – Video

शादी में जाना और वहां नाच गाना करना हर किसी को पसंद होता है। खासकर जब बारात निकलती है तो उसमें पूरा परिवार खूब मस्ती करता है। यह बारात हर शादी की सबसे बड़ी हाईलाइट होती है। रस्मों के अनुसार अधिकतर दूल्हा ही अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। लेकिन इस बदलते जमाने में बहुत कुछ बदल रहा है। अब दुल्हन भी अपनी बारात निकालने लगी है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन की बारात को ही देख लीजिए।
दुल्हन ने निकाली खुद की बारात
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन सबकी चहेती बनी हुई है। इसकी वजह है कि उसने अपनी शादी में खुद की बारात निकाल दी। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन वीडियो की शुरुआत में कैमरे को एक फ्लाइंग किस देती है। इसके बाद हम देखते हैं कि वह अपने रिश्तेदारों संग धूमधाम से बारात लेकर निकलती है। इस दौरान वह एक विंटेज गाड़ी में बैठती है और ढोलक की धुनों पर जमकर नाचती है।
दुल्हन की यह अनोखी बारात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी बारात में दुल्हन कितनी खुश है। वह इस पल को बहुत इन्जॉय कर रही है। वहीं उसके रिश्तेदार और दोस्त भी इस बारात का मजा ले रहे हैं। दुल्हन ने अपनी बारात निकालकर साबित कर दिया कि लड़कियां हर काम में दूल्हे की बराबरी कर सकती है। और शादी में सिर्फ दूल्हा ही क्यों इन्जॉय करे। आखिर दुल्हन को भी नाचने कूदने का पूरा हक है।
लोगों को पसंद आया दुल्हन का बिंदास अंदाज
दुल्हन की इस खूबसूरत बारात को अभी तक पचास हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “ये सबसे कूल दुल्हन है।” दूसरी महिला यूजर बोली “मुझे भी अपनी शादी में ऐसी बारात निकालनी थी। लेकिन घरवाले नहीं माने।” फिर एक कमेंट आता है “दुल्हन की ऐसी बारात में भी अटेंड करना चाहता हूँ।” इसके अलावा कई लोगों ने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई।
यहां देखें दुल्हन की शानदार बारात
View this post on Instagram
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी दुल्हन ने अपनी बारात निकाली हो। इसके पहले भी ऐसे और कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों को यह रस्म भी होती है जिसमें दुल्हन का बाना निकाला जाता है। वहीं कुछ लड़कियां अपने शौक से अपनी बारात निकालना पसंद करती हैं। वहीं एक ट्रेंड ये भी है जब दूल्हा और दुल्हन दोनों साथ में अपनी बारात निकालते हैं।
यहां देखें एक और दुल्हन की बारात
वैसे क्या आप अपनी शादी में बारात निकालना पसंद करेंगी?