जयमाला में दोस्तों ने दूल्हे को गोद में उठा लिया, फिर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, शर्म से लाल हो गए दोस्त

शादियों में हंसी मजाक बहुत चलता है। यदि शादी हिंदू धर्म से हो रही हो तो यहां ढेर सारी रस्में होती हैं। ऐसे में दोस्त और रिश्तेदार इन रस्मों में खूब मस्ती करते हैं। हालांकि कभी-कभी ये हंसी-मजाक उन्हें भारी भी पड़ जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शादी को ही देख लीजिए।
जयमाला में दोस्तों ने दूल्हे को उठाया
अक्सर जयमाला में दूल्हे के दोस्त मस्ती करते हैं। वह दुल्हन को आसानी से वरमाला नहीं पहनने देते हैं। दुल्हन का दूल्हे तक हाथ न पहुंचे इसलिए उसे गोद में ऊपर उठा लेते हैं। ऐसी सिचूऐशन में बेचारी दुल्हन एक वरमाला पहनने के लिए बहुत परेशान होती है। हालांकि एक दुल्हन ने दूल्हे के दोस्तों की इस हरकत का करारा जवाब दिया।
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जयमाला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है शादी का स्टेज सजा है। जयमाला का प्रोग्राम चल रहा है। दुल्हन हाथ में वरमाला लिए खड़ी है। लेकिन वह दूल्हे को पहना नहीं पाती है। दूल्हे के दोस्तों ने उसे गोद में उठा रखा है। दोस्तों की ये हरकत देख दुल्हन नाराज हो जाती है।
दुल्हन ने ऐसे लिया बदला
दुल्हन दूल्हे को बाय बोल स्टेज पर रखे सोफ़े पर बैठ जाती है। वह ऐसा जताती है कि उसे भी दूल्हे को वरमाला पहनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। दुल्हन की ये हरकत की उम्मीद किसी को नहीं थी। उसका ये अंदाज देख दूल्हे के दोस्त शर्मिंदगी महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि इस खेल में उनकी जीत होगी। लेकिन दुल्हन ने तो अपनी सूझबूझ से सारा पासा ही पलट दिया।
मजबूरी में दूल्हे के दोस्तों को दूल्हे को नीचे उतारना पड़ता है। फिर दुल्हन आसानी से दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है। दुल्हन का यह अंदाज देख वहाँ मौजूद मेहमान भी हंसने लगते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई दुल्हन के तेज दिमाग की तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो को dulhaniyaa नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। वीडियो देख लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा “नहले पर दहला” तो दूसरा बोला “जैसे तो तैसा”। फिर एक कमेंट आता है “ये दूल्हे को गोद में उठाने का रिवाज बंद होना चाहिए। दुल्हन को बहुत तकलीफ होती है।” एक अन्य शख्स लिखता है “शादी के बाद 100 फीसदी दुल्हन की चलेगी।”
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram