ऐसा क्या हुआ जो भरी महफिल में दूल्हे की गोद में जा बैठी दुल्हन? देखें Video

vइन दिनों हर तरफ शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियोज भी खूब देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो कभी हमे हंसाते हैं तो कभी रुलाते हैं। शादी में दूल्हा-दुल्हन और उनके दोस्तों की मस्ती भी काफी होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने मेहमानों के सामने एक ऐसी हरकत कर दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
दूल्हे की गोद में बैठ गई दुल्हन
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। आमतौर पर आप ने देखा होगा कि शादी में दुल्हन शर्मीली टाइप रहती हैं। वे मेहमानों के सामने नर्वस हो जाती हैं। कोई भी ऐसा काम नहीं करती है कि सब उसे देखें या बाते बनाए। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। लड़कियां पॉवरफुल बन रही हैं। इसलिए दुल्हनें भी अपनी शादी में बहुत मस्ती करती हैं। लोग क्या कहेंगे इसकी परवाह नहीं करती है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस दुल्हन ने भी कुछ ऐसा ही किया। वह सभी मेहमानों के सामने दूल्हे की गोद में ही जा बैठी। हालांकि ऐसा करने की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल दुल्हन जब स्टेज पर आती है तो उसकी जगह दूल्हे के दोस्त बैठे होते हैं। वह दुल्हन को बैठने की जगह नहीं देते हैं। ऐसे में दुल्हन दिमाग लगाती है और दूल्हे की गोद में ही बैठ जाती है।
दुल्हन की हरकत देख हंसने लगे सभी
दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हे के दोस्त हैरान रह जाते हैं। वहीं मेहमान इस सीन को देख हंसने लगते हैं। वहीं दूल्हे को भी उम्मीद नहीं होती है कि दुल्हन उसकी गोद में ही बैठ जाएगी। वह भी दुल्हन की इस हरकत से हैरान दिखता है। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो जाती है। अब इसका वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा ‘ये दुल्हन तो बड़ी चालाक निकली’। फिर दूसरे ने कहा ‘दूल्हे के दोस्तों को अच्छा सबक सिखाया है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा ‘दुल्हन को देख ससुराल वाल सोच रहे होंगे। आज गोद में बैठी है। कल सिर पर चढ़ेगी।’ वहीं कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। यह वीडियो वीडियो dulhaniyaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अपने पेज पर शेयर किया है।
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram