सांवली लड़कियों की सबसे खूबसूरत तस्वीरें, इन्हें देख गौरी मैम को भूल जाएंगे

कहते हैं सुंदरता देखने वालों की आंखों में होती है। हर कोई अपने आप में खूबसूरत होता है। हालांकि भारत में लोगों को गौरे रंग से बड़ा लगाव होता है। हर किसी को दूध सी सफेद गर्लफ्रेंड या पत्नी चाहिए होती है।
समाज लड़कियों पर गौरा बनने के लिए लगातार दबाव बनाता रहता है। इस चक्कर में सांवली लड़कियां ढेरों ब्यूटी प्रोडक्ट्स ट्राय कर लेती हैं। ढेर सारा मेकअप पोत लेती हैं। लेकिन आज हमारी बातें पढ़कर आपको अपनी स्किन टोन पर गर्व होगा।
रंग नहीं ये चीजें बनाती है खूबसूरत
सुंदर दिखने के लिए रंग कभी भी अहम भूमिका नहीं निभाता है। बल्कि आप खुद को कैसे कैरी करती हैं, आप कितनी ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हैं और आप फिजिकली कितनी फिट हैं, ये सभी चीजें मायने रखती है।
फिर आपका पर्सनलिटी भी आपको आकर्षक दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारी बात साबित करने के लिए हम आपको सांवली लड़कियों की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देख आप गौरी मैम को भूल जाएंगे।
इन तस्वीरों को जरा एक बार ध्यान से देखिए। क्या आप कह सकते हैं कि इनमें से कोई भी सांवली लड़की खूबसूरत नहीं लग रही? यकीनन यहां मौजूद हर लड़की अपने आप में बेहद खूबसूरत है। यदि आप दूसरों को आकर्षित करना चाहते हैं तो अपने मन से रंग का भेदभाव निकाल फेंके।
ऐसे बनाएं खुद को सबसे आकर्षक
गौरा होना आपके हाथ में नहीं है। लेकिन फिट रहना, अच्छे कपड़े पहनना, अपनी स्किन को स्मूथ और ग्लो करना (अपने मौजूदा कलर में चमक लाना) ये सभी चीजें आपके हाथ में है। इसलिए आज से ही इन पर काम करना शुरू कर दें। जैसे आप जिम जॉइन कर और हेल्थी डाइट फॉलो कर अपने शरीर को आकर्षक बना सकती हैं।
अच्छा खान पान आपके चेहरे की चमक यूं ही बड़ा देता है। इसके बाद आप अपनी हेयरस्टाइल, फैशन, आत्मविश्वास और स्किन की क्वालिटी पर फोकस कर सकती हैं। स्किन को और अच्छा बनाने के लिए आप बाजारू प्रोडक्ट की बजाय घरेलू चीजों का इस्तेमाल अधिक करें। साथ ही अपने व्यक्तित्व को और आकर्षक बनाएं।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी महिलाओं ने खुद को कितने अच्छे से कैरी किया है। सभी आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। वह जो हैं, जैसी हैं, उस पर उन्हें पूरा नाज है। यही चीज इन्हें सांवला होने पर भी गौरी लड़कियों से ज्यादा सुंदर बना रही है।
जब आपका मन सुंदर होगा तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा सामने वाले को अपने आप आकर्षित कर देगी। इसलिए आज से ही इन चीजों पर काम करना शुरू कर दें और गौरे काले का यह भेदभाव बंद कर दे।