2 साल के बच्चे की एक्टिंग ने जीता दिल, बॉलीवुड में आया तो सलमान-शाहरुख को चटा देगा धूल – Video

सलमान, शाहरुख और आमिर, ये तीनों खान बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं। इनके अलावा और भी कई बड़े सितारें अपने अभिनय को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जो यदि बॉलीवुड में आ गया तो इन सबकी छुट्टी कर देगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे की एक्टिंग बड़ी वायरल हो रही है। बच्चे का हुनर देख लोग ये तक बोल रहे हैं कि उसे ऑस्कर मिलना चाहिए।
बच्चे की एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल
वैसे तो बच्चे हमेशा ही बदमाश और शरारती होते हैं। लेकिन कुछ बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस निकल जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक एडवांस बच्चे से मिलाने जा रहे हैं। बच्चे की उम्र करीब डेढ़ या दो साल के आसपास होगी। लेकिन वह एक्टिंग का अभी से बादशाह है। वह अपने माँ बाप के साथ एक ऐसा एक्शन सीन्स करता है जिसे देख लोग हक्के बक्के रह जाते हैं।
बच्चे का यह वायरल वीडियो एक बेडरूम का है। यहां बच्चा बेड पर खड़ा है। वह अपनी उंगलियों को बंदूक बना लेता है। फिर हीरो की स्टाइल में अपने पिता पर उंगलियों से गोली चलाता है। उसके पिता भी बच्चे के खेल का हिस्सा बन जाते हैं। वह मुंह से गोली की आवाज निकालते हैं तो बेटे की गोली से मरने का नाटक करते हैं। इसके बाद बच्चा अपनी मां पर उंगलियों से गोली चलाता है। इस पर मां भी मरने की एक्टिंग कर देती है।
लोग बोले- इसे कोई ऑस्कर दो
अब कहानी का सबसे दिलचस्प पार्ट आता है। बच्चा मां बाप को गोली से उड़ाने के बाद खुद के पेट पर भी उंगलियों से गोली चला देता है। इसके बाद वह धड़ाम से बेड पर मरकर गिरने की एक्टिंग करता है। इस दौरान उसकी एक्टिंग बड़ी शानदार होती है। बच्चे को देख ऐसा लगता है कि वह अपने अभियानी को लेकर काफी गंभीर है और कैरेक्टर में पूरी तरह घुस चुका है।
बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा गुदगुदा रहा है। इसे देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा ‘बच्चे को इतनी शानदार एक्टिंग के बदले ऑस्कर मिलना चाहिए।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘बच्चा अभी से इतनी अच्छी एक्टिंग कर रहा है। बड़ा होकर तो कहर बरसा देगा।’ वहीं एक ने लिखा ‘ये बच्चा बड़ा होकर बहुत नाम कमाएगा।’
यहां देखें वीडियो:
This baby is the best actor ever! 💕😂😂pic.twitter.com/af8LT9UTp7
— Figen (@TheFigen) May 15, 2022