बेटा अपनी मां से मिलने आया है.. आधीरात को मलाइका के पास पहुंचे अर्जुन कपूर, हुए ट्रोल

अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। मलाइका को कभी जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है तो कभी वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आती है। इसके अलावा उनसे जुड़ी कुछ खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
इसी बीच मलाइका अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दी। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तो आइए देखते हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें…
दरअसल हुआ यूं कि मलाइका अरोड़ा अपने काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। ऐसे में देर रात ही वह मुंबई लौटी है जहां पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान मलाइका ओवर साइज्ड कोट पहने हुए नजर आ रही थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जींस और टी शर्ट पहना हुआ था, साथ ही बालों को खुला किया। इस दौरान मलाइका काफी स्टाइलिश दिख रही थी।
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने जैसे ही पैपराजी को देखा तो उन्होंने हाथ उठाकर वेव भी किया और फिर अर्जुन के साथ वहां से निकल गई। इस दौरान मलाइका के लुक को हर किसी ने पसंद किया।
जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई तो यूजर्स भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें, अर्जुन कपूर खुद मलाइका को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, इस दौरान वह कार में बैठे हुए नजर आए। देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है। वहीं अर्जुन कपूर पहले से ही कार में बैठे हुए हैं। इस दौरान कई लोगों ने कपल को ट्रोल भी किया।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बेटा अपनी मां को एयरपोर्ट लेने आया है।” एक ने कहा कि, “ये मलाइका इतना मुंह क्यों बना रही है।” एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा कि, “कुछ भी कहो अर्जुन काफी अच्छा ब्वॉयफ्रेंड है।” एक यूजर ने दोनों की उम्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि, “बेटे से मां की दूरी सही नहीं गई…”
View this post on Instagram
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले मलाइका की शादी मशहूर एक्टर सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के साथ हुई थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है लेकिन बेटे के जन्म के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने लगी तो वही अरबाज खान विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्राइड को डेट कर रहे हैं।