अफगानी हसीना से शादी रचाना चंडीगढ़ के मुंडे को पड़ा भारी, जान के दुश्मन बने मुस्लिम देश

कहते हैं प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। इसे न तो धर्म-मजहब की दीवार रोक सकती है और न ही सात समंदर पार की सरहदें। जब दो दिलों को आपस में मिलना होता है तो वह हर स्थिति में मिलकर ही रहते हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये लव मैरिज रास नहीं आती है। ऐसे में वह लड़का-लड़की के जान के दुश्मन बन जाते हैं। अब अफगानिस्तान (Afganistan) की युवती और चंडीगढ़ के युवक की ये प्रेम कहानी ही ले लीजिए।
अफगानिस्तानी महिला से शादी के बाद मिल रही धमकियां
नीरज मलिक चंडीगढ़ में रहते हैं। कुछ सालों पहले सेक्टर 22 में एक रेस्त्रां में वे अफगानिस्तान की रहने वाली खूबसूरत युवती मलाला से मिले थे। जल्द दोनों में प्यार हो गया। मलाला तो भारत सिर्फ पढ़ने आई थी, लेकिन नीरज ने मलाला को शादी के लिए भी राजी कर लिया। फिर 2020 में दोनों ने शादी रचा ली। शुरुआत में तो सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन फिर कुछ लोग इनके जान के दुश्मन बन गए। दोनों को जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगी।
दरअसल मलाला का परिवार इस शादी से खुश नहीं था। वह बेटी की शादी अपने मुल्क के लड़के से करना चाहते थे। मलाला के अनुसार उसके चाचा उसकी फैमिली को सबसे अधिक भड़का रहे हैं। इसकी वजह ये है कि वह मलाला के पिता ने बेटी के जन्म के समय ही उसकी शादी अपने छोटे भाई (मलाला के चाचा) के बेटे से तय कर दी थी। लेकिन मलाला ने चाचा के बेटे की बजाय भारत के नीरज मालिक से ब्याह रचा लिया। बस इसी को लेकर सभी भड़के हुए हैं।
डर के चलते घर से निकल भी नहीं पा रहे
मलाला और नीरिज को अब फोन पर जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है। उनसे कहा जा रहा है कि ‘गैर मुस्लिम से शादी करने की तुम्हें सजा मिलेगी। और ये सजा सिर्फ मौत है।’ नीरज को ये धमकीभरे कॉल्स अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, ईरान, इराक और कई अरब देशों से आ रहे हैं।
मलाला बताती हैं कि एक बार तो अफगानिस्तान का एक शख्स उन्हें खोजते हुए उनके चंडीगढ़ के घर तक आ गया था। उसने पहले हमे 1 माह दिल्ली में खोजा। लेकिन जब हम नहीं मिले तो चंडीगढ़ आया। यहां उसने अफगानी मूल के लोगों से डिटेल्स हासिल की और हमारे घर आ धमका।
फिलहाल मलाला और नीरज रोज डर-डर के जी रहे हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है। उन्हें पुलिस से सुरक्षा भी मिली है। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी जान जाने का डर है। इन धमकियों के चलते वे घर के बाहर कदम रखने में भी डरते हैं। मलाला पहले चंडीगढ़ में जॉब कर रही थी। उसका अपना एक बिजनेस भी था। लेकन घर से न निकल पाने की वजह से सबकुछ ठप्प पड़ा हुआ है। नीरज के घर में पिता नहीं है। बस एक मां है। उन्हें लेकर वह इधर-उधर भाग भी नहीं सकते हैं।