28 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या को करें यह उपाय, पितर हो जाएंगे तृप्त, मिलेगा इनका आशीर्वाद

जैसा कि आप लोग जानते हैं पितृपक्ष के दिन चल रहे हैं और पितृपक्ष के दिनों में अपने पितरों की आत्मा की मुक्ति के लिए लोग इनका श्राद्ध कर्म करते हैं, परंतु अगर आप पितृपक्ष से पहले यानी कि पितृ मोक्ष अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करते हैं तो इससे पितर तृप्त होते हैं, इस बार के पितृ मोक्ष अमावस्या पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है, पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार के दिन यानी 28 सितंबर 2019 को पड़ रही है, शनिवार का दिन और पितृ मोक्ष अमावस्या के साथ मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रही है, जिसकी वजह से इस अमावस्या का श्राद्ध पक्ष में अधिक महत्व माना गया है।
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है, श्राद्ध पक्ष में यह अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण है, अगर आप इस दिन कुछ सामान्य से उपाय करते हैं तो इससे आप अपने पितरों को संतुष्ट कर सकते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन कौन से उपाय करके हम अपने पितरों की तृप्ति कर सकते हैं इस विषय में जानकारी देने वाले हैं।
पितृ मोक्ष अमावस्या को करें यह उपाय
- पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन आप सुबह के समय जल्दी उठ जाए और पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के नाम से मिष्ठान और जल की मटकी भर कर रखिए और धूप दीप जलाइए, आप पीपल के पेड़ के नीचे पितरों के नाम से दीपक अवश्य जलाएं।
- आप पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी कि पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन आप कुतप काल के दौरान अपने पितरों के नाम से गाय को हरी पालक खिलाए, अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपके पितरों को संतुष्टि मिलती है।
- आप पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह के समय जल्दी उठकर तर्पण अवश्य कीजिए क्योंकि इस दिन तर्पण का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है, इससे आपके पितर प्रसन्न होंगे और उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
- अगर आप पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है, आप इस दिन अपने घर के समीप किसी भी मंदिर में जाकर दान कर सकते हैं या फिर आप ब्राह्मण को अमान्य दान अवश्य कीजिए।
- अगर आप पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के नाम पर जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं तो इससे आपके पितर प्रसन्न होते हैं।
- पितृ अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी अमावस्या मानी जाती है, अगर आप चाहते हैं कि आपके पितर संतुष्ट हो जाए तो इस स्थिति में आप पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन चांदी का दान अवश्य कीजिए।
- आप पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन अपने पितरों के नाम से तेल का चौमुखा दीपक रखिए, सूर्यास्त होने के पश्चात आप अपने घर की छत पर दीपक रखिये परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जो दीपक आप रखेंगे उसका मुख दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
उपरोक्त कुछ पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, ऐसा माना जाता है कि अगर यह उपाय इस दिन किए जाए तो इससे पितरों को संतुष्टि प्राप्त होती है, जिससे आपको इनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती है, इसलिए आप पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी पितृ मोक्ष अमावस्या को यह उपाय जरूर आजमाएं।